महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-16 10:26 GMT
महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,  नागपुर । शारीरिक और आर्थिक शोषण कर विधवा को जाति संबंधित गाली देने के मामले में फरार दंपति को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।  अदालत में पेश कर उन्हें पीसीअार पर लिया गया है। मामला एमआईडीसी थाने का है। पीड़ित 36 वर्षीय विधवा महिला एमआईडीसी थाने की है। आरोपी तनवीर हुसैन हैदर हुसैन जाफरी (32) और उसकी पत्नी नूरीन खान (29) दोनों भापोल निवासी हैं। 

सच्चाई आई सामने 
पीड़िता तनवीर के घर भोपाल गई तो उसके शादीशुदा होने की जानकारी हो गई। उसकी पत्नी नूरीन तथा तनवीर के माता-पिता को भी उन दोनों की शादी करने पर कोई आपत्ति नहीं थी। इसके बाद पीड़िता से कोई व्यापार करने का झांसा देकर तनवीर ने 4 लाख 50 हजार रुपए लिए। रुपए लेने के बाद तनवीर और उसकी पत्नी पीड़िता से शादी करने की बात से मुकर गए और पीड़िता को जाति सूचक गालियां दीं। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।  दुष्कर्म, धोखाधड़ी, एट्रासिटी एक्ट समेत विविध धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज िकया गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद तनवीर और नूरीन फरार हो गए थे। िगरफ्तारी के लिए पुलिस ने भोपाल में कई बार दबिश दी थी। पर दोनों हाथ नहीं लग रहे थे।  बरामद मोबाइल नंबर से उपायुक्त क्र.1 के साइबर विभाग के कर्मचारी अश्विन चौधरी की मदद से पुलिस ने तनवीर की लोकेशन ढूंढ निकाली। 

जाल बिछाया  
उपायुक्त नरुल हसन, सहायक उपायुक्त डॉ. अशोक बागुल के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक शशीकांत मुसले,सहायक उपनिरीक्षक विजय नेमाड़े, अमोल ठाकरे आदि ने जाल बिछाकर तनवीर और नूरीन को भोपाल में ही दबोच लिया। इसके बाद उसे नागपुर लाया। मंगलवार को अदालत में पेश कर 17 तारीख तक पीसीआर मंें लिया है। 

यह है मामला 
 विधवा महिला और तनवीर एक ही कंपनी में काम करते थे। काम के संबंध में उन्हें दूसरे शहरोें में भी जाना पड़ता था। 31 मार्च 2018 को भी पीड़िता उज्जैन गई हुई थी। तनवीर भी साथ में था। एक ही कंपनी में होने के नाते दोनों में पहचान हो गई। औपचारिक बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। काम के संबंध में बातचीत होने से बहुत जल्दी िमत्र बन गए। कुछ दिनों बाद यही िमत्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो गई। तनवीर ने खुद की शादी की बात पीड़िता से छुपाकर रखी और उससे शादी करने का वादा िकया। इसकी आड़ में उसने वर्ष 2018 से 31 मार्च 2020 तक उसका याैन शोषण किया।

Tags:    

Similar News