इंदौर से जबलपुर जा रहा विमान नागपुर उतरा

फ्लाइट डायवर्ट इंदौर से जबलपुर जा रहा विमान नागपुर उतरा

Anita Peddulwar
Update: 2021-11-23 04:33 GMT
इंदौर से जबलपुर जा रहा विमान नागपुर उतरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोमवार की सुबह इंदौर से जबलपुर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को नागपुर विमानतल पर उतारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार 22 नवंबर की सुबह तकरीबन 6.20 बजे जबलपुर के लिए निकलने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-इ- 7316 विलंब से सुबह 6.38 बजे निकली। 1 घंटा 35 मिनट का 438 किलोमीटर सफर तय कर यह फ्लाइट निर्धारित समय पर सुबह तकरीबन सुबह 7.55 बजे जबलपुर के विमानतल पर उतरने वाली थी। कोहरे और खराब मौसम के कारण यह फ्लाइट नागपुर विमानतल पर डायवर्ट की गई। सुबह तकरीबन 8.30 बजे विमानतल पर उतरने के डेढ़ घंटे बाद इसे जबलपुर के लिए रवाना किया गया।


 

Tags:    

Similar News