अमरावती जिले की 13 तहसीलों में रिक्त पड़े हैं खेल अधिकारियों के पद

सरकार उदासीन अमरावती जिले की 13 तहसीलों में रिक्त पड़े हैं खेल अधिकारियों के पद

Anita Peddulwar
Update: 2021-12-01 07:58 GMT
अमरावती जिले की 13 तहसीलों में रिक्त पड़े हैं खेल अधिकारियों के पद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राज्य सरकार द्वारा खेल संबंधित गतिविधियों को लेकर उदासीन रवैया अपनाए जाने के चलते जिले की 14 तहसीलों में से करीब 13 तहसीलों में क्रीड़ा अधिकारी के पद रिक्त हैं। इसमें केवल खेल विभाग के लिए चांदुर रेलवे तहसील एक अपवाद बनकर रह गई है। इस तहसील को छोड़कर अन्य सभी तहसीलों में प्रभारी अधिकारियों के जरिए ही क्रीड़ा विभाग का कामकाज चलाया जा रहा है। 

पिछले कई वर्ष से जिले की 14 तहसीलों में से 13 तहसीलों में क्रीड़ा अधिकारी के पद भरे ही नहीं गए हैं। जबकि नियमानुसार प्रत्येक तहसील में एक खेल अधिकारी नियुक्त किया जाना आवश्यक है। राज्य में वर्ष 2000 में 31 अधिकारियों के पद भरे गए थे। उसी समय चांदुर रेलवे में खेल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उस समय हर वर्ष खेल अधिकारियों के पद भरे जाने का फैसला भी लिया गया था।  2012 में राज्य भर में 61 खेल अधिकारी की भर्ती मंजूर की गई थी।  लेकिन उस समय भी अमरावती जिले में एक भी रिक्त पद नहीं  भरा गया। जिले की अन्य तहसीलों को खेल अधिकारी न मिल पाने के कारण उन तहसीलों का खेल विकास प्रभावित हो रहा है। तहसील स्तर के खिलाडियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण स्तर पर अच्छे खिलाड़ी खोजने की योजना भी ठंडे बस्ते में जा चुकी है। 

Tags:    

Similar News