नागपुर के बर्डी एरिया में छत गिरी, वृद्धा बाल-बाल बची  

नागपुर के बर्डी एरिया में छत गिरी, वृद्धा बाल-बाल बची  

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-24 06:03 GMT
नागपुर के बर्डी एरिया में छत गिरी, वृद्धा बाल-बाल बची  

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  सीताबर्डी मेन रोड पर मस्जिद के पास कवेलू वाले मकान की छत गिर गई। इसके नीचे 80 वर्षीय वृद्ध महिला निर्मला त्रिवेदी  फंस गई थी। दमकल कर्मियों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाला। धरमपेठ जोन के अधिकारी वराडे ने बताया कि इस मकान की जर्जर हालत को देखते हुए सूचना-पत्र दिया गया था। मकान किसी रानी दवे नामक महिला का बताया जा रहा है। 

दमकल विभाग के अनुसार, सीताबर्डी स्थित मेन रोड पर एक कवेलू मकान की छत बुधवार को दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक गिर पड़ी। इस मकान में रहने वाली निर्मला त्रिवेदी मलबे के नीचे फंस गई थीं। घटना के बारे में धरमपेठ जोन के अधिकारी वराडे ने दमकल विभाग को सूचना दी। सिविल लाइंस से दो और कॉटन मार्केट से दो दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। सीताबर्डी थाने की पुलिस भी पहुंची। निर्मला देवी को सकुशल बाहर निकाला गया।
 

Tags:    

Similar News