बुरी नजर रखता था सौतेले पिता, किशोरी ने ले ली जान

बुरी नजर रखता था सौतेले पिता, किशोरी ने ले ली जान

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-18 08:27 GMT
बुरी नजर रखता था सौतेले पिता, किशोरी ने ले ली जान

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  बुरी नजर रखने वाले सौतेले पिता की किशोरी ने डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना दिनदहाडे हिंगना तहसील अंतर्गत सावली गांव में हुई है। घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या का प्रकरण दर्ज कर कशोरी को हिरासत में लिया गया है।

पत्नी की कर रहा था पिटाई
फरवरी 2021 में कोरोनाकाल के कारण ज्ञानेश्वर को जेल से छोड़ा गया है। उसके बाद वह कल्पना के घर जाने लगा था। इस दौरान उसने फिर से सौतेली पुत्री से अश्लील हरकतें कर उसे परेशान करने लगा था। सोमवार की दोपहर 12 बजे हमेशा की तरह वह कल्पना के घर गया और कल्पना से विवाद कर उसकी पिटाई करने लगा। यह देखकर पुत्री को गुस्सा आया और उसने लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर, जिससे ज्ञानेश्वर का सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु होने की पुष्टि की। जांच जारी है।

15 वर्ष पहले की थी दूसरी शादी
मृतक ज्ञानेश्वर गडकर (60) वर्धा जिले के सेलु का निवासी था। ज्ञानेश्वर शराब का आदी था। इस कारण वर्षों पहले उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। पहली पत्नी के छोड़ कर जाने के बाद ज्ञानेश्वर ने लगभग पंद्रह वर्ष पहले सवाली निवासी कल्पना (परिवर्तित नाम) से दूसरी शादी की। कल्पना की भी यह दूसरी शादी थी। उसके पहले पति का देहांत हो चुका था। पहले पति से उसे एक लड़की है। शादी के बाद ज्ञानेश्वर कभी सेलु तो कभी सावली में रहने लगा। इस दौरान ज्ञानेश्वर ने कल्पना और उसकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। उसने सौतेली पुत्री पर बुरी नजर डालना शुरू किया। वर्ष 2015 में पुत्री ने ज्ञानेश्वर की थाने में शिकायत की, तो छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर ज्ञानेश्वर को जेल भेज दिया गया था। इस बीच आरोप साबित होने पर अदालत ने उसे सजा सुना दी। 
 

Tags:    

Similar News