कांग्रेस कर रही स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी, प्रशासन ने शुरू कराई वीडियोग्राफी

कांग्रेस कर रही स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी, प्रशासन ने शुरू कराई वीडियोग्राफी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-06 08:05 GMT
कांग्रेस कर रही स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी, प्रशासन ने शुरू कराई वीडियोग्राफी

डिजिटल डेस्क, कटनी। प्रदेश के कुछ जिलों से ईव्हीएम मतदान के दो-तीन दिन बाद स्ट्रांगरूम पहुंचने एवं संभावित गड़बड़ी की आशंकाओं के चलते कटनी में कांग्रेस पार्टी  द्वारा कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम की निगरानी कराई जा रही है। मुड़वारा के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन ने बताया कि 8-8 घंटे की शिफ्ट में तीन-तीन पार्टी कार्यकर्ताओं को निगरानी के लिए कृषि उपज मंडी में लगाया गया है। रात्रि में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ अलाव की व्यवस्था भी कराई गई है। श्री जैन के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में ईव्हीएम के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

स्ट्रांगरूम की वीडियोग्राफी शुरु
कांग्रेस ने स्ट्रांगरूम में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के लिंक फेल होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। कांग्रेस की आपत्ति के बाद प्रशासन द्वारा स्ट्रांगरूम की अलग से वीडियोग्राफी कराई जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के.व्ही.एस.चौधरी के अनुसार कृषि उपज मण्डी पहरुआ में विधानसभा निर्वाचन 2018 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बड़वारा, विजयराघवगढ़,  मुड़वारा और बहोरीबंद की मतदान के पश्चात शील्ड ईवीएम व वीवीपैट को बनाये गये स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिसकी सुरक्षा की दृष्टि से वीडियोग्राफर से सतत वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

बहोरीबंद में गणना एजेंटों को दिए टिप्स
बहोरीबंद के भाजपा प्रत्याशी प्रणय पांडेय ने बहोरीबंद, बाकल, रीठी, स्लीमनाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मतगणना के दौरान अपनाए जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर दमोह कलेक्टर  भी  गभीर
दमोह ईवीएम की सुरक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच जहां समूचे प्रदेश में कांग्रेस इस मामले में शिकायत कर रही है वहीं चुनाव आयोग बार-बार सुरक्षा को लेकर अपने आप को गंभीर बता रहा है लेकिन मामला कुछ भी हो ईवीएम की सुरक्षा को लेकर निर्वाचन अधिकारी  कलेक्टर डॉ जे विजय कुमार कुछ अधिक ही गंभीर है वह मतदान के दूसरे दिन से ऐसा कोई दिन नहीं है कि स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए एक या दो बार ना गए हो

 

Similar News