चंद्रपुर मनपा में खत्म हुआ पार्षदों का कार्यकाल, अब प्रशासक राज  

चंद्रपुर चंद्रपुर मनपा में खत्म हुआ पार्षदों का कार्यकाल, अब प्रशासक राज  

Anita Peddulwar
Update: 2022-04-30 11:40 GMT
चंद्रपुर मनपा में खत्म हुआ पार्षदों का कार्यकाल, अब प्रशासक राज  

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर।    मनपा पदाधिकारी, पार्षदों का 5 वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया। आयुक्त प्रशासक के रूप में मनपा का कामकाज संभालेंगे। दोपहर तक बचे काम निपटाने के बाद पदाधिकारियों ने अपने वाहन लौटा दिए।  दरम्यान कुछ वार्डों में कार्यक्रम हुए। गौरतलब है कि, वर्ष 2017 में पंचवार्षिक चुनाव हुए थे। 30 अप्रैल 2017 को भाजपा की अंजलि घोटेकर महापौर बनीं। अभी ढाई वर्ष से भाजपा की राखी कंचर्लावार महापौर थीं। उनका कार्यकाल 29 अप्रैल 2022 को समाप्त हुआ। दरम्यान ओबीसी आरक्षण के चलते चुनाव 5-6 माह के लिए आगे खिसके हैं। इससे अगले आदेश तक मनपा का कामकाज प्रशासक के रूप में आयुक्त संभालेंगे। उधर स्थानीय स्वराज्य संस्था में ओबीसी को आरक्षण देने संबंध में नागरिक, संस्था, संगठ़ना व पंजीयनकृत राजनीतिक दलों ने अभिवेदन व सूचना देने संबंध में अपील करते हुए संबंधितों से अपने अभिवेदन व सूचना 10 मई 2022 तक भेजने की अपील की गई है। 

कांग्रेसियों ने मनाई खुशी
मनपा की भाजपा सरकार के कार्यकाल के आखिरी दिन शुक्रवार को शहर कांग्रेस ने कस्तूरबा चौक पर आनंदोत्सव मनाया। मनपा के सामने गांधी चौक में पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गई। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामू तिवारी ने कहा कि मनपा की भ्रष्ट भाजपा सरकार का 29 अप्रैल आखिरी दिन था। अब शनिवार से मनपा में प्रशासक काम संभालेंगे। पिछले 5 वर्ष में शहर को लगा ग्रहण आज से छूट गया, इसलिए आनंदोत्सव मनाया जा रहा है। सत्ताधारियों ने विकास करने का दावा किया था लेकिन शहर में विकास दिख नहीं रहा।


 

Tags:    

Similar News