उत्तर प्रदेश का परिवर्तन को देख पूरी दुनिया अचंभित - फडणवीस 

राजनीति उत्तर प्रदेश का परिवर्तन को देख पूरी दुनिया अचंभित - फडणवीस 

Anita Peddulwar
Update: 2022-01-05 15:37 GMT
उत्तर प्रदेश का परिवर्तन को देख पूरी दुनिया अचंभित - फडणवीस 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जिस तरीके का परिवर्तन हुआ है उसको देखकर पूरी दुनिया अंचभित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक सीटें हासिल करेगी। बुधवार को फडणवीस ने प्रदेश भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चे के कार्यकर्ताओं की टीम को चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश रवाना किया। उत्तर भारतीय मोर्चा के करीब 500 कार्यकर्ता महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश में जाकर वहां की 54 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पाण्डेय मौजूद थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की एक नई राह पकड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा काफी मजबूत है। लेकिन महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीयों को उत्तर प्रदेश से जुड़ाव है। क्योंकि कई लोगों के वहां पर पैतृक गांव है। इसलिए महाराष्ट्र में रहने वाले पार्टी के उत्तर भारतीय कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में जाकर भाजपा को जीत दिलाने में योगदान देंगे। 
 

Tags:    

Similar News