महाराष्ट्र में 95 हजार 473 मतदान केंद्र, पुणे में संख्या सबसे ज्यादा

महाराष्ट्र में 95 हजार 473 मतदान केंद्र, पुणे में संख्या सबसे ज्यादा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-31 14:25 GMT
महाराष्ट्र में 95 हजार 473 मतदान केंद्र, पुणे में संख्या सबसे ज्यादा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 95 हजार 473 मतदान केंद्र हैं। इसमें से लगभग 61 हजार मतदान केंद्र ग्रामीण अंचल में हैं जबकि 34 हजार से अधिक मतदान केंद्र शहरी इलाकों में है। प्रदेश भर में पुणे में सबसे अधिक 7 हजार 600 से अधिक मतदान केंद्र हैं। वहीं मुंबई उपनगर और ठाणे जिले में भी मतदान केंद्रों की संख्या अधिक है। राज्य में 90 हजार से अधिक मतदान केंद्र स्कूल, महाविद्यालय और सरकारी इमारतों में है। वहीं लगभग 1300 मतदान केंद्र वन और अर्ध वन इलाकों में है। करीब 1100 मतदान केंद्र स्थायी रूप बनाए गए हैं। रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि भी हो सकती है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने विभिन्न अत्यावश्यक सुविधा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके अनुसार शहरी और ग्रामीण मतदान केंद्रों पर एक जैसी सुविधा दी जाती है लेकिन परिस्थिति के अनुसार निर्वाचन आयोग की अनुमति से इसमें बदलाव भी किया जाता है। 


जिलेवार मतदान केंद्र
प्रदेश के नंदूरबार में 1300, धुलिया में 1600, जलगांव में 3500, बुलढाणा में 2200, अकोला में 1600, वाशिम में 980, अमरावती में 2600, वर्धा में 1300, नागपुर में 4300, भंडारा में 1205, गोंदिया में 1280, गडचिरोली में 930, चंद्रपुर में 2070, यवतमाल में 2491, नांदेड़ में 2950, हिंगोली में 1000, परभणी में 1500, जालना में 1633, औरंगाबाद में 2957, नाशिक में 4440, ठाणे में 6488, मुंबई उपनगर में 7297, मुंबई शहर में 2592, रायगड में 2693, पुणे में 7666, अहमदनगर में 3722, बीड़ में 2310, लातूर में 1995, उस्मानाबाद में 1490, सोलापुर में 3480, सातारा में 2970, रत्नागिरी में 2699, सिंधुदुर्ग में 915, कोल्हापुर में  3321, सांगली में 2400 और पालघर में 2120 मतदान केंद्र है।

Tags:    

Similar News