नागपुर में आज हो सकती है बूंदाबांदी

नागपुर में आज हो सकती है बूंदाबांदी

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-21 04:20 GMT
नागपुर में आज हो सकती है बूंदाबांदी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गर्मी से झुलस रहे शहरवासियों के लिए थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम का मिजाज बदलने से आज जिले में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे आैर तापमान में कमी आने की संभावना है। मंगलवार को तेज धूप व गर्मी से लोग दिन भर परेशान रहे। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ व तेलंगाना मेंे ऊपरी हवा में चक्रवात बन रहा है। हवा भी अलग-अलग दिशा से आ रही है। इसका असर नागपुर सहित विदर्भ पर होगा। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप का असर कम रहेगा आैर शाम को गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बुधवार व गुरुवार को तापमान में कमी आएगी। 24 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 

Tags:    

Similar News