नागपुर में दो दिन बाद होगी मूसलाधार बारिश

मौसम नागपुर में दो दिन बाद होगी मूसलाधार बारिश

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-22 12:15 GMT
नागपुर में दो दिन बाद होगी मूसलाधार बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानसून शुरू होने के बाद से नागपुर समेत विदर्भ में पारा लगातार नीचे आ रहा है। रात में गुलाबी ठंडी का एहसास होने लगा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री तक की कमी आई है। विदर्भ में कहीं भी 35 डिग्री से अधिक तापमान नहीं। नागपुर का अधिकतम तापमान 32.4 िडग्री व न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 जून तक यलो अलर्ट है। जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होती रहेगी, लेकिन मूसलाधार बारिश के लिए आैर 2 दिन इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में बारिश का दौर जारी रहेगा। तापमान में भी कमी बनी रहेगी। गर्मी से राहत जारी रहेगी। दक्षिण-पश्चिम हवा चल रही है। मौसम में नमी ज्यादा होने से जगह-जगह बारिश हो रही है। सिस्टम कमजोर पड़ने से जिले में मूसलाधार बारिश नहीं हुई। अगले 2-3 दिन में जिले में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम कुल-कुल रहेगा।  विदर्भ के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। पारा नीचे आने व बारिश होने से रात को ठंडी हवा चल रही है।  

Tags:    

Similar News