विदर्भ में सुधर रहे हालात, नागपुर में 4 965 मरीज स्वस्थ , 1,996 नए केस

विदर्भ में सुधर रहे हालात, नागपुर में 4 965 मरीज स्वस्थ , 1,996 नए केस

Anita Peddulwar
Update: 2021-05-14 14:31 GMT
विदर्भ में सुधर रहे हालात, नागपुर में 4 965 मरीज स्वस्थ , 1,996 नए केस

डिजिटल डेस्क, नागपुर । पिछले महीने भर से दहलाने वाला कोरोना का आंकड़ा पहली बार राहत देता नजर आया।नागपुर सहित विदर्भ के कई जिलों से कोरोना को लेकर राहत भरी जानकारी सामने आ रही है।   शुक्रवार को  नागपुर में 1,996 नए मरीज सामने आए। जिसमें शहर के 1,132 व ग्रामीण के 851 मरीज हैं।   70 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है जिसमें शहर के 35 व ग्रामीण के 22 मरीज शामिल हैं। अन्य जगहों के 13 मरीज शामिल हैं ।4,965 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।  प्रशासन का कहना है कि भले ही आंकड़े थोड़े कम हुए हैं लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है इसलिए नियमों को साथ सभी को रहना होगा। 

चंद्रपुर में 19 मरीजों की मौत, 687 नए मामले आए सामने
चंद्रपुर जिले में 1067 लोगों ने कोरोना को हराया है। 687 नए कोरोना बाधित मरीज मिले हैं। जबकि 19 बाधितों की मौत हो गई। जिले में अबतक कुल बाधितों की संख्या 75 हजार 885 पर पहुंची है। वहीं प्रारंभ से अबतक ठीक होनेवालों की संख्या 63 हजार 818 हुई है। वर्तमान स्थिती में 10 हजार 856 बाधितों पर उपचार शुरू है। अबतक 4 लाख 29 हजार 160 नमूनों की जांच की गई। जिसमें से 3 लाख 48 हजार 641 नमुने निगेटिव आए हैं।

अमरावती में 1123 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
अमरावती जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 922  नए मामले सामने आए है। शुक्रवार को 18  कोरोना मरीजो की मृत्यु हुर्ई है। पिछले 24 घंटे में 1123 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वस्थ होनेवाले मरीजों की कुल संख्या 68553  हो चुकी है।   अब तक जिले में 80658  संक्रमित मिल चुके हैं। 

गड़चिरोली में  16 की मौत , 191 कोरोना संक्रमित
जिले में आज 16 मृत्यू समेत 191 नए कोरोना संक्रमित पाए गए है। आज 573 मरीजों ने कोरोना को हराने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया है। जिले में अब तक 603 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।  अब तक जिले में 26826 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 23075 पर पहुंची है। फिलहाल 3148 सक्रिय कोरोना संक्रमितों पर उपचार शुरू है। जिले में अब तक कोरोना मरीज ठीक होने का प्रमाण 86.02 प्रतिशत है। सक्रिय मरीजों का प्रमाण 11.73 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 2.25 प्रतिशत है। 

वर्धा में 485  पॉजिटिव
वर्धा  जिले में485  पॉजिटिव   पाए गए। 750 लोग स्वस्थ होने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वर्धा जिले में पिछले 24 घंटे में 8 कोरोना संक्रमित व अन्य जिले के 5 कोरोना संक्रमितो की मौत हो गयी। जिले में फिलहाल एक्टिव पॉजिटिव 5 हजार 618 संक्रमित है। 

गोंदिया : 513 कोरोना मुक्त, 139 मिले नए संक्रमित
गोंदिया जिले में राहत की खबर यह है कि फिर से कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। शुक्रवार को शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय गोंदिया के प्रयोग शाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 513  मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं 139  नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिले में शुक्रवार को 2 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। 

भंडारा में 563 मरीज हुए स्वस्थ
भंडारा जिले में शुक्रवार 563 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। अब तक जिले में कुल 51 हजार 619 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं एक हजार 200 लोगों की जांच जिसमें  100 नए पॉजिटिव मरीज मिले। अब तक जिले में कुल 57  हजार 5 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को 2 मरीजों ने जान गंवाई है। जिले में कोरोना से अब तक कुल एक हजार 9 मरीजों की मौत हुई है।  

यवतमाल में 8 की मौत
यवतमाल में शुक्रवार को 658 नए संक्रमित सामने आए हैं। कोरोना से 1085 मुक्त हुए हैं जबकि 8 की मौत हुई है।

Tags:    

Similar News