अमरावती जिप में इस बार बढ़ सकते हैं 7 नए सर्कल 

प्रारूप नहीं हुआ घोषित अमरावती जिप में इस बार बढ़ सकते हैं 7 नए सर्कल 

Anita Peddulwar
Update: 2022-02-08 08:04 GMT
अमरावती जिप में इस बार बढ़ सकते हैं 7 नए सर्कल 

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती जिला परिषद का 5 वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने की कगार पर है। जिप चुनाव विभाग की ओर से राज्य चुनाव आयोग की नई सूचनाआंे के आधार पर प्रभाग रचना का प्रारूप तैयार कर भेजा गया है। नई प्रभाग रचना के अनुसार अमरावती जिप सर्कलों ने 7 नए सर्कलों के बढ़ने की संभावना है। किंतु इसकी अधिकारिक पुष्टि प्रभाग रचना प्रारूप मंजूर होने के बाद ही की जाएगी। 

जिप की आेर से प्रभाग रचना का पहला प्रारूप 59 सर्कलों पर ही आधारित था लेकिन राज्य सकार द्वारा 2011 के जनगणना में 15 प्रतिशत की वृद्धि को आधार बनाने के बाद सर्कलों की संख्या भी बढ़ाई गई है। 15 वर्ष पूर्व धारणी तथा तिवसा नगर पंचायत निर्माण होने के कारण जिप सर्कलों की संख्या में कमी हुई थी। किंतु एक बार फिर इस संख्या में इजाफा होने वाला है।  जानकारी के अनुसार इसी माह चुनाव आयोग जिप के सर्कल प्रारूप की घोषणा कर सकता है। जिसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।  इस बार नवनिर्मित क्षेत्रों को भी जिप सर्कलों में समाहित किया गया है। अमरावती जिप के चुनाव अप्रैल के अंत तक कराने की संभावना जिप प्रशासन की ओर से व्यक्त की गई है। 
 

Tags:    

Similar News