नागपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन ने की खुदकुशी

आत्महत्या नागपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन ने की खुदकुशी

Anita Peddulwar
Update: 2021-09-21 07:20 GMT
नागपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  युवा अभियंता सहित तीन लोगों की फांसी लगाने से मौत हो गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटनाओं को हुड़केश्वर, कपिल नगर और सक्करदरा थाने में दर्ज िकया गया है। शिवशक्ति नगर निवासी आयुष सोनारे (22) सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसे करीब पंद्रह िदन पहले पुणे की िकसी कंपनी में नौकरी लगी थी। वह घर से ऑनलाइन काम कर रहा था। रविवार को गणेश विसर्जन हाेने से परिवार के सदस्य तैयारी में जुटे हुए थे, इस दौरान मौका पाकर आयुष ने बेडरूम में सीलिंग पंखे को रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई।

आयुष के पिता डॉक्टर हैं। मां गृहिणी है। रमाई नगर निवासी रोहन वासनिक (20) निजी बैंक में वसूली का काम करता था। रोहन ने भी रविवार की शाम को सीलिंग पंखे को दुपट्टा बंाधकर फांसी लगा ली। उसकी भी मौत हो गई। रोहन के माता-पिता मजदूरी करते हैं। आजाद कालोनी निवासी जेना खान अजीम खान ने भी रविवार की शाम को ही फांसी लगाई। उसकी भी मौत हाे गई। इन घटनाओं को दर्ज िकया गया है। जांच जारी है। 

Tags:    

Similar News