जीप और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर

जीप और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर

Anita Peddulwar
Update: 2018-10-23 11:04 GMT
जीप और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, भंडारा। अवैध रूप से सवारी ढोने वाले मैक्स जीप की ट्रैक्टर के साथ हुई जबर्दस्त भिड़ंत में तीन महिला यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का  तुमसर के उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना मंगलवार को नाकाडोंगरी मार्ग पर स्थित ग्राम राजापुर के पास घटित हुई। घटना में मृत महिलाओं का नाम वंदना नामदेव गौपाले (40), अरुणा मोहनकर (45) तथा कल्पना दुर्गेश तांडेकर (26) है।  बताया जाता है कि भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद रास्ते पर शव व गंभीर लोगों के साथ उनका सामना बिखरा पड़ा था।

नियंत्रण छूटने से हुआ हादसा
जानकरी के अनुसार नाकाडोंगरी मार्ग पर जारी अवैध यातायात के चलते मंगलवार को नाकाडोंगरी से एक अवैध यात्री वाहन मैक्स क्र. एमएच 36 4247 तुमसर की ओर जाने निकला। इस वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।  चालक द्वारा वाहन काफी तेज गति से चलाया जा रहा था। उस दौरान राजापुर पहुंचते ही एक मोड़ पर मैक्स चालक अपना संतुलन खो बैठा और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने जा भिड़ा। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मैक्स जीप सामने से पूर्णत: चकनाचूर हो गई और इसमें बैठे यात्री  वाहन से बाहर आकर रास्ते पर जा गिरे। जिसमें ग्राम आदर्श निवासी वंदना नामदेव गौपाले, तुमसर निवासी अरुणा मोहनकर तथा अगगोंदि निवासी कल्पना दुर्गेश तांडेकर को सिर पर मार लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

नशे में था चालक
मैक्स में सवार अन्य आठ यात्री राजपुर निवासी भारत गौपाले (69), आष्टी निवासी घनश्याम ग्यानीराम गौपाले (45), अश्विन गौपाले (22), सागर मडावी (28), अगीगोंदा निवासी दुर्गेश भाऊराव तांडेकर (32), नाकाडोंगरी निवासी कमलेश कटारे (25), अंजानगिरी निवासी तेजवंता पुस्पतोडे (40), तुमसर निवासी भूषण मोहनकर (23) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास खेतों में काम कर रहे नागरिकों ने घायलों को निकालकर तत्काल उपचार हेतु तुमसर के उपजिला रुग्णालय रवाना किया। जहां भारत गौपाले व घनश्याम गौपाले की हालत अधिक गंभीर होने से उन्हें भंडारा के जिला अस्पताल भेजा  गया। घटना घटित होते ही मैक्स वाहन चालक यह घटनास्थल से फरार हो गया। घायलों की माने तो मैक्स जीप चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह दुर्घटना घटित हुई।
 

Similar News