MP: अब विधानसभा में एंट्री से पहले कर्मचारियों को देना होगा थंब इंप्रेशन

MP: अब विधानसभा में एंट्री से पहले कर्मचारियों को देना होगा थंब इंप्रेशन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-09 08:50 GMT
MP: अब विधानसभा में एंट्री से पहले कर्मचारियों को देना होगा थंब इंप्रेशन

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय परिसर में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति एवं कार्यालय से लौटने का समय जानने के लिए थंब इंप्रेशन मशीनें लगने जा रही हैं। विधानसभा कर्मचारियों को इन मशीनों पर अपने थंब के साथ-साथ आधार नंबर भी डालना होगा। ये सभी मशीनें सीधे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI से जुड़ी होंगी जिससे वह आधार नंबर के जरिए कर्मचारी की पहचान करेगी।

विधानसभा सचिवालय परिसर में थंब इंप्रेशन वाली करीब 24 मशीनों लगाई जाएंगी। इसके लिए एक निजी एजेंसी को ठेका दिया गया है। अभी यह ट्रायल बेसेस पर होगा और कुछ दिनों बाद इसके परिणामों की समीक्षा कर आगे इसे स्थाई किए जाने का निर्णय लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा इन मशीनों को लगाए जाने के लिए उत्सुक नहीं थे , लेकिन एक अधिकारी के आग्रह पर वे इसे फौरी तौर पर लगाए जाने के लिए सहमत हो गए हैं। अभी थंब इंप्रेशन सिर्फ विधानसभा के कर्मचारियों के लिए लागू होगा जिनकी 700 से अधिक संख्या है।

कर्मचारी नेता नाखुश
विधानसभा सचिवालय परिसर में थंब इंप्रेशन मशीनें लगाए जाने की प्रक्रिया से विधानसभा के कर्मचारी नेता नाखुश हैं। उनका कहना है कि मशीनें लगने से कोई परेशानी नहीं है,लेकिन रोजाना थंब इंप्रेशन के साथ आधार नंबर दर्ज कराना परेशानी का सबब होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कर्मचारियों को 12 नंबर वाले आधार नंबर को रोजाना दर्ज कराना होगा जिससे छोटे कर्मचारियों को दिक्कत होगी। इसमें काफी समय लगेगा तथा रोजाना लंबी-लंबी लाईन लगेगी।

विधानसभा अपर सचिव सुधीर शर्मा मप्र का कहना है कि यह काम डिजिटल इंडिया के तहत हो रहा है। भारत सरकार की एजेंसी NIC से सॉफ्टवेयर लिया गया है जबकि थंब इम्प्रेशन मशीनें मात्र दो-ढाई हजार रुपए प्रति नग की आती है जोकि मामूली खर्च है। मशीन में थंब के साथ आधार नंबर भी डालना होगा। एक पखवाड़े के अंदर करीब ढाई दर्जन मशीनें विधानसभा परिसर में लग जाएंगी। शुरु में ट्रायल रहेगा तथा बाद में इसे निरंतर करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

Similar News