सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाले निरुपम  को भाजपा युवा मोर्चा ने भेजी फिल्म की टिकटें

सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाले निरुपम  को भाजपा युवा मोर्चा ने भेजी फिल्म की टिकटें

Tejinder Singh
Update: 2019-01-16 14:02 GMT
सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाले निरुपम  को भाजपा युवा मोर्चा ने भेजी फिल्म की टिकटें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताने वाले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष को मुंबई भाजपा युवा मोर्चा ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उडी- दी सर्जिकल स्ट्राइक’ की 10 टिकटे भेजी हैं।सिनेमा टिकट के साथ मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव निखिल व्यास ने निरुपम के भेजे गए पत्र में कहा है कि भारतीय सेना द्व्रारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी यह फिल्म देख कर निरुपम देश की जनता से माफी मांगे।

निखिल व्यास ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 की रात सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में करार जवाब दिया था। देश की 125 करोड़ जनता ने माना कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई और अपने प्रधानमंत्री के कदम का स्वागत किया। पूरी दुनिया ने भी माना कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई। केवल दुनिया के एकमात्र देश पाकिस्तान और दुनिया के एकमात्र व्यक्ति संजय निरुपम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई।

व्यास ने कहा कि भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म ‘उडी-दी सर्जिकल स्ट्राइक" देश की जनता को खुब पंसद आ रही है।व्यास ने कहा कि फिल्म देखने के बाद भी निरुपम ने देश की जनता से माफी नहीं मांगी तो भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 
 

Similar News