सबके सामने लकड़ी बीन रही महिला को घसीटकर ले गया बाघ, दूसरे दिन मिली लाश

सबके सामने लकड़ी बीन रही महिला को घसीटकर ले गया बाघ, दूसरे दिन मिली लाश

Anita Peddulwar
Update: 2018-10-05 10:19 GMT
सबके सामने लकड़ी बीन रही महिला को घसीटकर ले गया बाघ, दूसरे दिन मिली लाश

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। जंगल में लकड़ियां बीनने गईं महिलाओं में से एक महिला  बाघ ने हमला कर दिया। उस महिला की चीख-पुकार सुनकर अन्य महिलाओं ने उसकी तरफ दौड़ लगाई, लेकिन बाघ महिला को जंगल की ओर घसीटते ले गया। दूसरे दिन महिला की लाश मिलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।  बताया जाता है कि हमले के बाद घबराई महिलाओं ने परिसर में आकर ग्रामीणों को जानकारी दी।  महिलाओं ने देखा कि लकड़ियां बीन रही महिला को उनके सामने से बाघ उठाकर ले गया।  देर शाम तक  महिला का कोई पता नहीं चल पाया था शुक्रवार की दोपहर महिला की लाश मिली ।  घटना शहर से सटे रेंजर कॉलेज के पास इंदिर नगर  के कक्ष क्र. 402 में गुरुवार को हुई।

जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर की काली पोद्दार (60 ) महिला अन्य 2 महिलाओं के साथ इंदिरा नगर परिसर के जंगल में लकडिय़ां बीनने गई थीं। वहां झाड़ियों  में छिपे  बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। महिलाएं चीखती पुकारती रही लेकिन बाघ ने काली पोद्दार को नहीं छोड़ा।  इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त हो गई है। 

लकड़ी बीनने गई थी नहीं लौटी घर
काली के साथ जंगल में गई अन्य 2 महिलाएं तो घर पहुंच गईं, परंतु काली के घर नहीं लौटने से परिजन चिंतित होने लगे। उन दोनों महिलाओं से पूछे जाने पर परिजनों को पता चला कि काली उनके साथ जंगल में गई थी। जंगल में सभी अलग हो गईं। इस बीच काली के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे उसके पास पहुंचीं। वहां उन्होंने  काली को घसीटते हुए जंगल की ओर लेकर जाते हुए बाघ को देखा। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली महिला की लाश
घटना की जानकारी देने के बाद वनाधिकारी और परिसर के नागरिक घटनास्थल में दाखिल हुए। देर शाम तक जंगल में काली की तलाश होती रही। उन महिलाओं के कहने पर जंगल की खाक छानी गई, पर उसका कहीं पता नहीं चल सका। रात होने से वन विभाग की टीम खाली हाथ लौट गई।  शुक्रवार को पुन: सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तब टीम को महिला की लाश दिखाई दी।

Similar News