नागपुर शहर के संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा

त्योहारों पर तगड़ा बंदोबस्त नागपुर शहर के संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा

Anita Peddulwar
Update: 2022-09-28 06:30 GMT
नागपुर शहर के संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में धार्मिक उत्सव शुरू हो चुके हैं। उपराजधानी में आने वाले समय में अन्य कई कार्यक्रम होंगे। शहर के आरएसएस मुख्यालय, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस जायजा लेती रहती है। पीएफआई का मामला सामने आने के बाद से पुलिस काफी अलर्ट है। शहर के तमाम संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। 

पुलिस के तमाम दस्तों को अलर्ट रहने का आदेश : पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस बारे मे पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, शहर पुलिस विभाग के तमाम दस्तों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। साथ ही पुलिस के आला अधिकारी राज्य की दूसरी सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल बनाए हुए हैं। हां, यह बात जरूर है कि, शहर में इसके पहले कुछ घटनाएं हुई हैं, उसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट किया गया है। यह समय-समय पर होता रहता है। इस बार शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें पड़ोसी राज्यों से भी लोग यहां शामिल होने आते हैं। शहर के तमाम संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की यूं तो हर बार चौकन्नी नजर होती है। इस बार भी पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।   
 

Tags:    

Similar News