दैनिक भास्कर के योग भास्कर शिविर में बताए गए निरोगी रहने के टिप्स

दैनिक भास्कर के योग भास्कर शिविर में बताए गए निरोगी रहने के टिप्स

Anita Peddulwar
Update: 2018-11-16 07:47 GMT
दैनिक भास्कर के योग भास्कर शिविर में बताए गए निरोगी रहने के टिप्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दैनिक भास्कर के योग शिविर में योग से निरोग रहने के टिप्स  दिए जा रहे हैं। सुबह की गुलाबी ठंड में योग साधकों द्वारा  हरियालीमय वातावरण में योग क्रियाएं की जा रही है । दैनिक भास्कर के योग भास्कर की दसवीं श्रृंखला का आयोजन गांधीबाग उद्यान में सुबह 6 से 7 बजे तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय शिविर में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन अतिथि के रूप में नगरसेवक दयाशंकर तिवारी व नगरसेवक संजय महाजन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत दैनिक भास्कर मारकॉम के उपप्रबंधक यशवंत सिंह चंदेल ने किया।

रोगानुसार बताए विभिन्न आसन
नागपुर मंडल प्रतिनिधि कार्यकारिणी सदस्य महाराष्ट्र पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के प्रतिनिधि योगाचार्य हंसराज के. मिश्रा ने सभी योग साधकों को योग से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने योग साधकों को विभिन्न आसन रोगानुसार बताए। योग साधकों ने प्राणायाम, कपालभांति भस्त्रिका एवं विभिन्न प्रकार के आसन कंधरासन, धनुरासन, शलभासन, नौका आसनों का अभ्यास किया। साथ ही यौगिक व्यायाम, सूर्य नमस्कार तथा ऋतु के आधार पर बहुउपयोगी प्राणायाम भी सिखाये गये। कपालभांति और अनुलोम-विलोम का उपयोग करने की पद्धति सिखाई गई। योग भास्कर का समापन हास्यासन और शांति के पाठ से किया गया।

शरीर की सुदृढ़ता के लिए जरूरी
आयुर्वेद की दृष्टि से शरीर की सुदृढ़ता के लिए योग आवश्यक हैं। शीतकालीन मौसम में योग और व्यायाम करना शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है। योग भास्कर के प्रारंभ में योगाचार्य मिश्रा ने योग साधकों को योग क्रिया के अलावा योग प्रशिक्षण भी दिया। योग प्रशिक्षण में बताया कि उपचार की दिशा में आगे कैसे बढ़ सकते हैं। गलत योग करने के नुकसान से भी अवगत कराया गया।  -दयाशंकर तिवारी, नगरसेवक

नियमित योग के फायदे
भागदौड़ वाली लाइफ स्टाइल में सभी को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। योग भास्कर में सभी को योग संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही सभी आयु वर्ग को योग नियमित रूप से करने की सलाह दी गई। इस दौरान योग साधकों ने योग की बारीकियां तथा किस आसन को करने से क्या फायदा होता है आदि की जानकारी ली।  - संजय महाजन, नगरसेवक

योग से रहती है ताजगी
योग हर किसी व्यक्ति को करना चाहिए। योग करने से ताजगी आती है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। योग भास्कर के प्रांरभिक अवसर पर प्राणायाम, कपाल भारती और अनुलोम-विलोम करने के लाभ बताए गए। योग साधकों को योग संबंधी जानकारी दी गई और उन्हें नियमित रूप से योग करने की भी बात कही गई। - अर्चना धाबेकर, सदस्य पतंजलि

युवा जागरूक हैं
योग हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है। दैनिक भास्कर के योग भास्कर में युवा भी शामिल हैं। बच्चे और युवा जंक फूड खाना पसंद करते हैं, इसलिए उनके लिए तो योग करना बहुत जरूरी है। आज योग भास्कर के प्रांरभ में विभिन्न आसनों की जानकारी दी गई।  - दिपलप सरदार, योग साधक

नियमित योग करता हूं
मैं लगातार कई वर्ष से योग कर रहा हूं। योग भास्कर का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। यह हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है। योग और व्यायाम से ही दिन की शुरुआत होती है। शरीर को योग की आदत हो गई है। योग से मुझे बहुत सारे फायदे हुए हैं। व्यायाम सावधानी से करने चाहिए।  -प्रकाश कावलकर, योग साधक

Similar News