आज बाहर निकल सकेंगे एक माह से क्रूज पर फंसे 146 भारतीय

आज बाहर निकल सकेंगे एक माह से क्रूज पर फंसे 146 भारतीय

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-22 15:59 GMT
आज बाहर निकल सकेंगे एक माह से क्रूज पर फंसे 146 भारतीय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के चलते मैरिला डिस्कवरी क्रूज पर महीने भर से फंसे चालक दल के 146 भारतीयों को मुंबई के बंदरगाह पर गुरुवार को उतरेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पोत परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मांडविया से इस संबंध में बात की थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार देर रात एक आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री के प्रयास के बाद क्रूज के चालक और खलासीसहित भारतीय चालक दलके बंदरगाह पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। 

बुधवार को मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि गुरुवार से चालक दल और कर्मचारियों को उतारना शुरू किया जाएगा। सभी लोगों की चिकित्सकीय जांच होगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ी तो उन्हें क्वांरटाइन में भेजा जाएगा। इसके लिए एक इमारत को तैयार रखा गया है। क्रूज में फंसे लोगों में से कोई भी कोरोना से संक्रमित नही है।37 दिन पहले थाइलैंड से रवाना हुए क्रूज को 2 से 6 अप्रैल के बीच कोच्चि, न्यू मंगलोर, गोवा होते हुए मुंबई पहुंचना था। लेकिन कोरोना के प्रकोप के चलते क्रूज के सभी यात्रियों को14 मार्च को थाइलैंड में ही छोड़ दिया गया था। इसके बाद क्रूज 12 अप्रैल कोकोचीन पहुंचा था लेकिन उसमे सवार चालक दल को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद क्रूज 14 अप्रैल को मुंबई पहुंचा। तब से क्रूज का चालक दल मुंबई में उतरने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहा था। मैरिला डिस्कवरी क्रूज खाली होने के बाद नार्वे के लिए रवाना होगा। केंद्र सरकार के इस आदेश का फायदा समुद्र में जगह-जगह फंसे चालक दल के लगभग 40 हजार खलालियों को होगा।
 

Tags:    

Similar News