दाे साल के बेटे की हत्या कर पुलिस कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी

दाे साल के बेटे की हत्या कर पुलिस कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी

Anita Peddulwar
Update: 2018-12-22 12:55 GMT
दाे साल के बेटे की हत्या कर पुलिस कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, पुणे। सास की प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस कर्मी की पत्नी ने अपने दो साल के बेटे की तकीए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद साड़ी की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार के तड़के पांच बजे पुणे के हड़पसर परिसर में सामने आई।   

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूनम उर्फ जान्हवी अमित कांबले (22) ने दो साल के बेटे शिवांश अमित कांबले की हत्या कर आत्महत्या की है। उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के चलते हड़पसर पुलिस थाने में सास यानी पुलिस कर्मी की मां के विरोध में मामला दर्ज किया गया है। 

जान्हवी का पति अमित हड़पसर पुलिस थाने के जांच पथक (डिटेक्शन ब्रांच) में कार्यरत है। वह परिवार के साथ हड़पसर स्थित टिलेकरबस्ती में रहता है। शुक्रवार की रात उसकी नाइट शिफ्ट होने के कारण वह ड्यूटी पर गया हुआ था। शनिवार के तड़के करीब पांच बजे वह लौटा तब घर की खिड़की खुली हुई थी और बेडरूम की लाइट भी शुरू  थी। अमित ने भीतर जाकर देखा तो जान्हवी फांसी से झूल रही थीं वहीं बेटा मृतावस्था में पड़ा हुआ था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अमित के घर पहुंच गई।

जान्हवी द्वारा लिखी गई चिठ्ठी पुलिस को मिली है जिसमें उसने कहा है कि अमित तुम मुझ से बहुत प्यार करते हो लेकिन मुझे समय नहीं दे सकते यह मेरा दुर्भाग्य है। सास सुजाता मुझे काफी प्रताड़ित कर रही हैं।   जान्हवी के पिता सुरेश जगताप का कहना है कि जान्हवी का चार साल पहले ही विवाह हुआ था। उसे सास प्रताड़ित करती थीं। वह फोन कर हमें बताया भी करती थीं लेकिन कभी ना कभी हालात बदलेंगे ऐसा विश्वास हमें था जिस कारण हम उसे ही समझाते थे। इस घटना की गहरी जांच की जाए ऐसी हमारी मांग है। 

Similar News