अनलॉक लर्निंग के लिए 28 करोड़ खर्च करेगा आदिवासी विभाग

अनलॉक लर्निंग के लिए 28 करोड़ खर्च करेगा आदिवासी विभाग

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-09 12:30 GMT
अनलॉक लर्निंग के लिए 28 करोड़ खर्च करेगा आदिवासी विभाग

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश सरकार के आदिवासी विकास विभाग के तहत चलने वाले आश्रम स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अनलॉक लर्निंग (शिक्षण) गतिविधियां चलाई जाएंगी। सरकार ने इस परियोजना के लिए 28 करोड़ 59 लाख 56 हजार 400 रुपए खर्च करने को मंजूरी दी गई है। शुक्रवार को आदिवासी विकास विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया।  इसके अनुसार पहले शैक्षणिक सत्र में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए आश्रम स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल तक बुलाने के बजाय शिक्षा विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शैक्षणिक किट, कार्य पुस्तिका व कृति पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य के सरकारी आश्रम स्कूलों के 1 लाख 83 हजार 546 विद्यार्थियों, अनुदानित आश्रम स्कूलों के 2 लाख 34 हजार 422 विद्यार्थियों, नामांकित आश्रम स्कूलों के 53 हजार 626 विद्यार्थियों और एकलव्य आश्रम स्कूलों के 5000 विद्यार्थियों को यह शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सरकार ने प्रति विद्यार्थी शैक्षणिक किट के लिए 500 रुपए, कार्य पुस्तिका के लिए 60 रुपए, कृति पुस्तिका के लिए 30 रुपए और उससे जुड़े खर्च के लिए 10 रुपए मंजूर किया है।  

Tags:    

Similar News