कर्ज से परेशान युवक ने होटल में लगाई फांसी

कर्ज से परेशान युवक ने होटल में लगाई फांसी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-01 07:08 GMT
कर्ज से परेशान युवक ने होटल में लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लेनदारों से परेशान होकर मध्यप्रदेश के सागर जिले से नागपुर भाग आए युवक ने होटल में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई, हालांकि घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। इस बीच सोनेगांव थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। मध्यप्रदेश के सागर जिला अंतर्गत केतली निवासी शुभम संजयकुमार बडफुल (24) कर्ज में डूबा हुआ था। लेनदारों से परेशान होकर शुभम नागपुर भाग आया था। इसके बाद रविवार की उपहृरांत करीब साढ़े चार बजे वर्धा रोड स्थित होटल परलिन आंगन के कमरा नंबर 202 में रुका हुआ था।

कमरे में जाने के बाद शुभम बाहर नहीं निकला। होटल का कर्मचारी खान-पान का आर्डर लेने गया, कई बार बेल बजाई, शुभम ने दरवाजा नहीं खोला। आवाज देने पर भी शुभम ने कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका के चलते कर्मचारी ने होटल प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद संबंधित थाने को सूचित किया गया। पुलिस की मौजूदगी में दूसरी चाबी से कमरा खोला गया। शुभम ने सीलिंग फैन पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। प्रकरण से पता चला है कि शुभम ने कई लोगों से कर्जा ले रखा था। कर्जा नहीं चुका पाने से लेनदार उसके पीछे पड़े हुए थे। इसी कारण गांव से वह नागपुर भाग आया था। आखिरकार कर्ज से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

Tags:    

Similar News