न्याशिस सामाजिक संस्था ने निकाली तिरंगा रैली

मप्र न्याशिस सामाजिक संस्था ने निकाली तिरंगा रैली

Anupam Tiwari
Update: 2022-08-09 17:52 GMT
न्याशिस सामाजिक संस्था ने निकाली तिरंगा रैली

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सोशल मीडिया पर सभी अपनी डीपी बदल कर तिरंगा लगा रहे हैं। जिसकी शुरूआत पीएम मोदी ने खुद ट्विटर पर अपनी डीपी चेंज कर तिरंगा लगाकर की। यहां तक कि सभी सरकारी ऑफिस, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी ऐसा करने के लिए कहा गया है। देश में इस बार आजादी को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसको लेकर 13-15 अप्रैल तक हर घर तिरंगा की मुहिम चलाई जा रही है। इसमें ये लक्ष्य रखा गया है कि देश का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाए ताकि 15 अगस्त के दिन देश तिरंगामय रहे। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहृन पर मंगलवार को क्रांतिकारियों को याद करते हुये न्याशिस सेवा समिति एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली भोपाल महानगर के स्वामी विवेकानंद परिसर अवधपुरी से निकल कर मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुये मध्यप्रदेश के बलिदानी वीरों की स्मृति भूमि शौर्य स्मारक परिसर भोपाल पहुंची जहां न्याशिस एवं विवेकानंद मंडल के देशभक्तों ने शौर्य स्तंभ के समक्ष राष्ट्रगान गायन किया एवं मां भारती एवं उनके वीर बलिदानी सपूतों को नमन किया।

Tags:    

Similar News