महिला को निशाना बनाकर चलाई गोली, बाल-बाल बची

महिला को निशाना बनाकर चलाई गोली, बाल-बाल बची

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-09 16:32 GMT
महिला को निशाना बनाकर चलाई गोली, बाल-बाल बची

डिजिटल डेस्क, पुणे। दिनदहाड़े एक महिला पर अज्ञात हमलावरों ने दो गोलियां चलाकार हत्या का प्रयास किया। यह वारदात शनिवार दोपहर करीब एक बजे पिंपरी में हुई। सौभाग्यवश घटना में महिला बाल बाल बच गईं। मिली जानकारी के अनुसार शीतन सिकंदर, उम्र 35 साल नामक महिला पर फायरिंग की गईं थी। जिसे लेकर पुलिस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शीतल गांधीनगर में रहती हैं। शनिवार दोपहर एक बजे वह सहेली के साथ एच.ए कंपनी की कैंटीन में पेढ़े लेने गई हुई थीं। वह जैसे ही कैंटीन से पेढ़े लेकर सहेली के साथ घर लौटने लगी। तब सुनसान जगह पर पीछे से आए बाइक सवार ने शीतल की दिशा में दो गोलियां चलाई। हालांकि उसे गोलियां नहीं लगी। लेकिन हमले से डरीं हुई शीतल बेहोश हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो हमलावर वहां से भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां से बेहोश शीतल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।


 

Similar News