ठाणे से पकड़े गए कानपुर कांड के दो आरोपी

ठाणे से पकड़े गए कानपुर कांड के दो आरोपी

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-11 12:04 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने हाल ही में गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी व सोनू तिवारी हैं। त्रिवेदी ने विकास दुबे के साथ मिलकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। 
त्रिवेदी का नाम साल 2001 में राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में भी सामने आया था। कानपुर के चौबेपुर पुलिस स्टेशन में दुबे व उसके साथी त्रिवेदी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302,307,394 व 120बी के तहत मामला दर्ज है। बीते 2 जुलाई कू रात कानपुर के बिकरु गांव में दुबे व उसके साथियों द्वारा की गई पुलिस फायरिंग में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद दुबे के सभी साथी फरार हो गए थे। इसके बाद देश भर में इनकी खोज शुरु की गई थी और इनकी जानकारी देनेवालों के लिए ईनामी राशि की भी घोषणा की गई थी। 

इस बीच महाराष्ट्र एटीएस की जुहू यूनिट को दुबे के फरार साथियों के छुपने के इरादे से ठाणे आने की खबर मिली। पुलिस निरीक्षक दया नायक ने इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई गई और त्रिवेदी और तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तिवारी मामले में गिरफ्तार त्रिवेदी का ड्राइवर है। गौरतलब है कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक देवेन भारती व विशेष पुलिस महानिरीक्षक जयंत नाईकनवरे के मार्गदर्शन में की गई। 

Tags:    

Similar News