अमरावती के भुलेश्वरी प्रकल्प में डूबने से दो बालिकाएं मृत

अमरावती के भुलेश्वरी प्रकल्प में डूबने से दो बालिकाएं मृत

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-13 14:21 GMT
अमरावती के भुलेश्वरी प्रकल्प में डूबने से दो बालिकाएं मृत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अचलपुर तहसील के पथ्रोट पुलिस थानांतर्गत भुलेश्वरी प्रकल्प में नहाने गई दो सगी बहनों की शनिवार की दोपहर 12.30 बजे के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतकों के नाम कुनबी वाघोली निवासी रश्मिता राजेश बेलसरे(10) और कावेरी राजेश बेलसरे (8) हैं।  
जानकारी के अनुसार रश्मिता और कावेरी अपनी दो अन्य मौसेरी बहनों के साथ खेलते-खेलते भुवनेश्वरी प्रकल्प में पहुंचीं थीं। यहां सभी नहाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहरे पानी में डूब जाने से रश्मिता और कावेरी की मौत हो गई। दोनों बहनें गोंडवाघोली स्थित जि.प. शाला में पढ़ती थीं। जानकारी मिलते ही पथ्रोट पुलिस के दल ने घटनास्थल का पंचनामा कर दोनों बहनों का शव पोस्टमार्टम के लिए अचलपुर के उपजिला अस्पताल पहुंचा दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News