दिल्ली के हौज खास में पूर्वोत्तर की 2 महिलाओं से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद डीसीडब्ल्यू ने की कार्रवाई की मांग

दिल्ली के हौज खास में पूर्वोत्तर की 2 महिलाओं से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद डीसीडब्ल्यू ने की कार्रवाई की मांग

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-21 13:10 GMT
दिल्ली के हौज खास में पूर्वोत्तर की 2 महिलाओं से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद डीसीडब्ल्यू ने की कार्रवाई की मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मेन्स का एक ग्रुप दो नॉर्थ ईस्टर्न लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा है। ये वीडियो दिल्ली के हौज खास गांव इलाके का है। वायरल वीडियो में पुरुषों का ग्रुप इन लड़कियों से "एक रात का रेट" पूछ रहा है। इसके बाद आक्रोशित लड़कियों ने मनचलों को जमकर लताड़ा और उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्‍ली महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने भी ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। मालीवाल ने कहा, नॉर्थ ईस्टर्न लड़कियों के साथ हुई ये घटना का वीडियो जब मैनें देखा तो बहुत बुरा लगा और साथ ही गुस्सा भी आया। कैसे दिल्ली में बदमाशों की इतनी हिम्मत है कि किसी महिला से जाकर ऐसी घटिया बात कर सकें। यदि छेड़छाड़ के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए गए तो ये काम करने वालों के हौसले कभी कम नहीं होंगे। हमने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा है। मामले की जल्द से जल्द जांच हो और दोषियों को सजा मिले।"

 

 

वीडियो में नॉर्थ ईस्टर्न लड़कियों ने उसी रात की एक और भेदभावपूर्ण घटना के बारे में भी बताया है। जब ये महिलाएं रेस्तरां में जा रही थीं तो एक पुलिस अधिकारी ने हस्तक्षेप करते हुए बार-बार उनके डेस्टिनेशन के बारे में पूछा। वीडियो में दिख रही महिलाओं का आरोप है कि पुलिस वाले ने उनसे यह भी पूछा कि क्या वे डांसर हैं? पीड़ितों ने सभी कोविड नियमों का पालन करने के बावजूद उनके साथ हुए व्यवहार पर निराशा व्यक्त की।
 

Tags:    

Similar News