बिजली गिरने से दो की मौके पर मौत, तीन श्रमिक घायल

बिजली गिरने से दो की मौके पर मौत, तीन श्रमिक घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-23 07:39 GMT
बिजली गिरने से दो की मौके पर मौत, तीन श्रमिक घायल

डिजिटल डेस्क, मंडला। मौसम बदलने के साथ ही गरज के साथ वर्षा प्रारंभ हुई और आसमान पर बिजली चमकने लगी तपन के बीच बदलते मौसम के कारण दो लोगो पर गाज गिर गई। तीन श्रमिक बुरी तरह झुलस गए है। घटना घुघरी थाना के गांव तबलपानी की है। यहां ग्रामीण तेंदुपत्ता तुड़ाई और संग्रहण का काम कर रहे थे। घायलो को सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

बताया गया है कि जंगल में इन दिनो तेंदुपत्ता तुड़ाई का काम जोरो पर चल रहा है। घुघरी थाना के गांव तबलपानी क्षेत्र में दोपहर के तीन बजे आसपास तपन के बीच तेंदुपत्ता तोडऩे का काम चल रहा था। यहां पास में ही ठेंकेदार के कर्मीयों के संग्रहण भी किया जा रहा था। इसी बीच तेज आंधी तूफान के साथ मौसम बदला और बादलो की गरज शुरू हो गई। कुछ देर बारिश भी हुई। इसी बीच आसमान से जोरदार चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से श्याम पिता संतू उइके 50 वर्ष निवासी बिरसा,दिनेश पिता रमेश प्रताप परतें निवासी रूपझर की मौके पर मौत हो गई। इनके साथ रामसिंह परते, धरम सिंह,राहुल मरावी बुरी तरह झुलस गए है। सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान गाज की चपेट में आ गए है। मौके मौजूद अन्य ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी घुघरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में भर्ती कराया है।

नहाने गए पति पत्नि में झुलसे
घुघरी थाना क्षेत्र में गाज गिरने की सबसे अधिक घटनाए सामने आती है। यहां हर साल गाज से प्रभावितो की संख्या अधिक है। थाना क्षेत्र के डूंडादेही पंचायत के गांव झूझर निवासी अतरू यादव पत्नि विमला बाई के साथ नदी नहाने के लिए आया था। नदी के पास ही आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। जिसके कारण दोनो बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Similar News