कार की टक्कर से दो लोग घायल, सिवनी और लखनादौन क्षेत्र में हुई घटना

मध्य प्रदेश कार की टक्कर से दो लोग घायल, सिवनी और लखनादौन क्षेत्र में हुई घटना

Anupam Tiwari
Update: 2022-12-25 12:37 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, सिवनी। कोतवाली थाना और लखनादौन थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग हादसों में कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लखनवाड़ा के जमुनिया निवासी राजा पिता गोविंद बघेल(38) सिवनी में कृषि उपकरण खरीदने आया था। छिंदवाड़ा चौक पर वह पैदल जा रहा था तभी उसे उसे अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में राजा घायल हो गया उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार दूसरा हादसा लखनादौन थाना अंतर्ग मढ़ई गांव के पास हुआ। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को मढ़ई में  ट्रक को उसका चालक टायरों को चैक कर रहा। तभी अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 का स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल को सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया।

Tags:    

Similar News