मुंबई में भोजन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या

मुंबई में भोजन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-06 11:43 GMT
मुंबई में भोजन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर से सटे मीरा रोड के एक होटल में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी कल्लू यादव को पुणे से गिरफ्तार किया है। खाने को लेकर हुए झगड़े के चलते आरोपी ने दो लोगों की जान ले ली। आरोपी यादव उत्तर प्रदेश के  मऊ स्थित दोहरीघाट थाना के अमिला-कंचनपुर पिपरी गांव का रहने वाला है।पुलिस सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन के चलते यह बार बंद था। पर बार मैनेजर हरेश शेट्टी,नरेश पंडित और कल्लू यादव बार में ही रहते थे। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी कल्लू ने बताया कि बार मैंनेजर खुद अच्छा खाना मंगाकर खाता था और उसे केवल दाल-चावल देता था। इसको लेकर उनके बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था।तब हरेश शेट्टी और नरेश पंडित ने मिलकर यादव की पिटाई कर दी थी। जिसका बदला लेने के लिए कल्लू यादव ने नींद में सो रहे हरेश व नरेश की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी और उनके शव को पानी की टंकी में डालकर फरार हो गया।आरोपी मृतकों का मोबाइल साथ ले गया था। इसलिए पुलिस उसके व मृतकों के मोबाइल लोकेशन एवं कॉल डिटेल के आधार पर उसका सुराग लगाने में सफल रही।इस बीच क्राइम ब्रांच के पीएसआई चेतन पाटिल को खबर मिली कि आरोपी पुणे के पार्वती पायथा में साजन बार में छुपा है।क्राइम ब्रांच की टीम पुणे रवाना हुई और उसे वहां से दबोच लिया।कल्लू यादव पर इससे पहले कोलकता में हत्या का मामला दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है।

Tags:    

Similar News