कोरोना से दो लोगों ने गंवाई जान 

 कोरोना से दो लोगों ने गंवाई जान 

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-30 14:32 GMT
 कोरोना से दो लोगों ने गंवाई जान 

डिजिटल डेस्क, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, भंडारा। विदर्भ में धीरे-धीरे कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट आने के साथ ही स्वस्थ होनेवाले मरीजों की तादाद भी बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हालांकि यवतमाल और चंद्रपुर में एक-एक व्यक्ति ने संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 

अमरावती बुधवार को 70 लोग संक्रमित पाए गए। 138 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वर्धा में 50 नए मरीज पाए जाने के साथ ही 37 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। यवतमाल में १ व्यक्ति की संक्रमण ने जान ले ली। 38 नए मरीज मिले तथा 34 ठीक भी हुए। चंद्रपुर में भी एक व्यक्ति की मृत्यु के साथ 25 नए मरीज मिले तथा 41 स्वस्थ होकर घर लौट गए। गड़चिरोली में 45 नए मरीज पाए गए तथा 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गोंदिया में 25 नए मरीज मिले तथा 21 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।   भंडारा में 57 लोग संक्रमित पाए गए। साथ ही 56 लोग स्वस्थ भी हुए। 
 

Tags:    

Similar News