पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए दो पुत्र, बन सकती है बड़ी चेन

पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए दो पुत्र, बन सकती है बड़ी चेन

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-19 06:28 GMT
पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए दो पुत्र, बन सकती है बड़ी चेन

डिजिटल डेस्क, परभणी। परभणी तहसील के जाम ग्राम निवासी एक 70 वर्षीय बीमार महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजिटव आने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है क्योंकि काफी समय से बीमार इस महिला के संपर्क में उसके दो पुत्र थे जो प्रतिदिन कई लोगों से मिलते रहे हैं जिससे एक बड़ी चेन सामने आने का अंदेशा है।  फिलहाल डाॅक्टरों के निरीक्षण में महिला का उपचार जारी है। 

जानकारी के अनुसार जाम की 70 वर्षीय कोरोनाबाधित महिला को उपचार के लिए गत 2-3 सालों से औरंगाबाद के अस्पताल में लाया  जाता था। यह महिला औरंगाबाद में 10 दिन उपचार के बाद परभणी अपने घर लौट गई। उसके जाने के बाद  कोरोना के लक्षण दिखाई देने लगे। उसका स्वैब जांच के लिए भेजा गया, जिसका रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है। इस महिला को औरंगाबाद से परभणी उसके बड़े पुत्र ने लाकर छोड़ा और औरंगाबाद वापस लौट गया। इसकी जानकारी औरंगाबाद जिला प्रशासन को दी गई।  महिला जिला अस्पताल में उपचार ले रही थी। इस दौरान छोटा पुत्र  टिफिन आदि लाता था।  उसका भी स्वैब जांच के लिए लिया जाएगा। महिला जाम में वापस न लौटने से ग्राम को प्रतिबंधित क्षेत्र के रूप में घोषित करने की जरूरत नहीं है, ऐसा स्वास्थ्य संभाग ने स्पष्ट किया है। 
 

Tags:    

Similar News