वैनगंगा नदी में डूबने से 2 छात्रों की मौत

वैनगंगा नदी में डूबने से 2 छात्रों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-19 16:34 GMT
वैनगंगा नदी में डूबने से 2 छात्रों की मौत

डिजिटल डेस्क, देसाईगंज/गड़चिरोली। तहसील मुख्यालय से सटी वैनगंगा नदी में नहाने गये 2 छात्रों की डूबने से मृत्यु हो गयी। शनिवार दोपहर 12 बजे के दौरान हुई इस घटना में मृत दोनों छात्रों के शव बरामद किए गए हैं। दोनों कक्षा 12वीं साइंस के छात्र बताए गये हैं। मृतकों में देसाईगंज के कन्नमवार निवासी विकास चंदन चौधरी (17) और नीलेश प्रफुल्ल बिजलेकर (17) शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास और नीलेश शनिवार की सुबह समीपस्थ वैनगंगा नदी के विर्शी घाट पर नहाने गये थे। नहाते समय विकास अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख नीलेश उसे बचाने कूदा आर वह भी गहरे पानी में चला गया। तैरने में दोनों असफल साबित हुए और दोनों की डूबने से मौत हो गयी। जैसे ही यह घटना देसाईगंज में फैली राजस्व विभाग ने एक रेस्क्यू टीम को विर्शी घाट पर रवाना कर दोनों छात्र के शवों को नदी के बाहर निकाला।

हाल ही में विकास और नीलेश ने यहां के महात्मा गांधी कनिष्ठ विज्ञान महाविद्यालय से कक्षा बारहवीं की परीक्षा दी है। आने वाले कुछ ही दिनों में परिणाम घोषित होने वाले थे। परीक्षा खत्म होने के चलते वे छुट्टियां मना रहे थे। शहर पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल रवाना किया गया है। पुलिस ने मर्ग दाखिल कर अधिक जांच थानेदार सिद्धानंद मांडवकर के मार्गदर्शन में आरंभ की है। बहरहाल दोनों युवा छात्रों की मृत्यु से देसाईगंज शहर के कन्नमवार प्रभाग में शोकपूर्ण वातावरण  है।

Similar News