पेड़ से टकराई दुपहिया, भीषण हादसे में 2 भाइयों की मौत

यवतमाल पेड़ से टकराई दुपहिया, भीषण हादसे में 2 भाइयों की मौत

Anita Peddulwar
Update: 2021-10-23 14:45 GMT
पेड़ से टकराई दुपहिया, भीषण हादसे में 2 भाइयों की मौत

डिजिटल डेस्क,:पुसद (यवतमाल)। एक रोड एक्सीडेंट में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोकपूर्ण वातावरण बन गया है। जानकारी के अनुसार पुसद तहसील के सावरगांव गोरे गांव में शनिवार के तड़के खंडाला थाना अंर्तगत एक पेड़ से दोपहिया टकरा गई। हादसे में दोपहिया सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है।  मृतकों में भगवान यादव भालेराव (30) और गजानन यादव भालेराव (22) है। त  खंडाला पुलिस द्वारा पंचनामा किया गया। 

Tags:    

Similar News