अनियंत्रित बुलेरो ने युवक को टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते रास्ते में हुई मौत

अनियंत्रित बुलेरो ने युवक को टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते रास्ते में हुई मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-09 08:49 GMT
अनियंत्रित बुलेरो ने युवक को टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते रास्ते में हुई मौत

डिजिटल डेस्क, सतना। उचेहरा थाना अंतर्गत भरहुत मोड़ के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर लगने से घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। चौकी पुलिस के मुताबिक बिहार निवासी रोहित पुत्र सुरेश सिंह 20 वर्ष किसी ट्रेन में सवार होकर कोटा-राजस्थान में रहने वाले अपने भाई के पास जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे भरहुत मोड़ के पास सिग्नल न मिलने से ट्रेन रुक गई तो कुछ सामान लेने के लिए ट्रेन से उतरकर दुकान चला गया। जैसे वापस लौटने के लिए सडक़ पार करने लगा तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। 

काफी देर एंबूलेंस नहीं आई तो लगाया जाम
यह देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को फोन किया पर काफी देर तक कोई नहीं आया। जिससे पब्लिक भडक़ गयी और जाम लगा दिया। काफी देर बाद 108 एम्बुलेंस आई तो घायल को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। लगभग 10 बजे डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। अस्तपताल पहुंचने के पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के पास मिले फोन में दर्ज नंबरों पर बात कर परिजन को खबर दी गयी। 

विक्षिप्त महिला ने किया आत्मदाह 
अमरपाटन थाना अंतर्गत कल्ला गांव में विक्षिप्त महिला ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने बताया कि बबली चौधरी पति रामविश्वास 45 वर्ष की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। गुरुवार को घर के सभी सदस्य मजदूरी करने गए थे। तब देर रात मिट्टी का तेल उड़ेल कर उसने आग लगा लगी। उसकी चीख-पुकार सुन कर लोग वहां एकत्र हो गए, तब तक वह बहुत बुरी तरह से जल चुकी थी। इसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

 

Similar News