नागपुर में बेमौसम बारिश से 5 डिग्री पारा लुढ़का

नागपुर में बेमौसम बारिश से 5 डिग्री पारा लुढ़का

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-30 10:39 GMT
नागपुर में बेमौसम बारिश से 5 डिग्री पारा लुढ़का

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दो दिन पहले हुई बारिश का असर देखा जा रहा है।। बेमौसम बारिश से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया।शनिवार की सुबह से ही सर्द हवाएं चलने से लोग धूप का सहारा लेते दिखाई दिए। पारा गिरने से शुक्रवार को दिन भर हल्की ठंडी का एहसास हुआ। रात को हवा के साथ ठंडी थोड़ी ज्यादा महसूस होने लगी। इस बीच गुरुवार रात को 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री व न्यूनतम तामपान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे आैर जिले में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, तापमान में वृद्धि होगी आैर ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Tags:    

Similar News