उप्र: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से छह की मौत, दो गंभीर घायल

उप्र: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से छह की मौत, दो गंभीर घायल

Manmohan Prajapati
Update: 2019-09-21 12:10 GMT
उप्र: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से छह की मौत, दो गंभीर घायल
हाईलाइट
  • प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया
  • विस्फोट से आसपास के मकान भी ढहे
  • घायलों को अस्पताल पहुंचाया
  • हादसा आवासीय इलाका मिरेहची में हुआ
  • मौके पर पुलिस पहुंची

डिजिटल डेस्क, एटा। उत्तर प्रदेश, एटा जिले के आवासीय क्षेत्र में संचालित हो रही एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को हुए धमाके से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य दो लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मिरेहची इलाके में हुआ, जहां मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

शुरुआती जानकारी में यहां 6 लोगों की मौत के अलावा 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर भी सामने आई है। इन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल इस घटना की वजह सामने नहीं आ पाई है।

Tags:    

Similar News