वृक्ष कटाई पर बवाल, मनपा को करना पड़ा पंचनामा

वृक्ष कटाई पर बवाल, मनपा को करना पड़ा पंचनामा

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-18 08:43 GMT
वृक्ष कटाई पर बवाल, मनपा को करना पड़ा पंचनामा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में  पेड़ काटने के मामले में मनपा कर्मचारियों ने पेड़ का पंचनामा किया है। पांडे-लेआउट के मित्र अपार्टमेंट में पेड़ और टहनियों की कटाई की जा रही थी, जिसकी शिकायत ग्रीन विजिल फाउंडेशन से करने पर फाउंडेशन की टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ को काटने से रोका और मनपा के  डिप्टी कमिश्नर अमोल चौरपगार को जानकारी दी। दूसरी तरफ अपार्टमेंट निवासियों का कहना है कि वे पेड़ नहीं, टहनियां कटवा रहे थे।

पौधारोपण करेंगे
पांडे लेआउट के मित्र अपार्टमेंट में तीन पेड़ों को काटा जा रहा था, जिसकी शिकायत सुबह 11 बजे ग्रीन विजिल फाउंडेशन को की गई। 11.20 तक कौस्तव चटर्जी, सुरभि जैसवाल और मेहुल कोसुरकर मौके पर पहुंचे। वहां पर करीब 12 लोग मिलकर नीम, सुबबुल और रेन-ट्री के पेड़ काट रहे थे। इसकी जानकारी मनपा को दी गई। जानकारी मिलते ही मनपा की ओर से संदीप शेलोकर मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। पेड़ कटवाने और अपार्टमेंट में रहने वाले सतीश टेकडपांडे ने बताया कि पेड़ की टहनियां बहुत बढ़ गई थीं, जिसके कारण वह सड़क पर झ़ुक गई थीं। इसके कारण सड़क दुर्घटना होने की आशंकाएं थी। इसके चलते अपार्टमेंट के भी लोगों से बात कर पेड़ की टहनियां काटने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि टहनियां काटने के लिए मनपा की अनुमति लेनी होती है। इस गलती के लिए अन्य जगह पर पौधारोपण किया जाएगा।

Tags:    

Similar News