PAK खुफिया एजेंसी ISI की फंडिंग पर धर्म परिवर्तन कराने वाले दो मौलाना लखनऊ से गिरफ्तार, 1 हजार गरीब हिंदुओं का करा चुके हैं धर्म परिवर्तन

PAK खुफिया एजेंसी ISI की फंडिंग पर धर्म परिवर्तन कराने वाले दो मौलाना लखनऊ से गिरफ्तार, 1 हजार गरीब हिंदुओं का करा चुके हैं धर्म परिवर्तन

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-21 07:42 GMT
PAK खुफिया एजेंसी ISI की फंडिंग पर धर्म परिवर्तन कराने वाले दो मौलाना लखनऊ से गिरफ्तार, 1 हजार गरीब हिंदुओं का करा चुके हैं धर्म परिवर्तन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की फंडिंग पर हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाले दो मौलानाओं को उत्तर प्रदेश ATS ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी मौलाना जहांगीर और उमर गौतम ने मोटिवेशनल थॉट के जरिए एक हजार से ज्यादा गरीब हिन्दुओं का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाया है। 

एटीएस टीम करीब चार दिन से इनसे पूछताछ करके सुबूत जुटा रही थी। गिरफ्तार किए गए मौलाना जहांगीर और उमर गौतम लखनऊ स्थित एक बड़े मुस्लिम संस्थान से जुड़े हैं। ATS के अधिकारियों ने बताया कि यह गरीब हिंदुओं को निशाना बनाते थे। जिनमे मूक बधिर महिलाएं, अनाथ बच्चे, असहाय युवतियां शामिल थीं। धर्म परिवर्तन के लिए इन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI फंडिंग कर रही थी।

रामपुर के एक गांव मे दो हिन्दू बच्चों का जबरन खतना करवाकर उनका धर्मांतरण करवाने में भी एक मौलाना का हाथ सामने आया है। दोनों पश्चिमी यूपी के रहने वाले हैं। इन्हें विदेश से संचालित एक मुस्लिम संगठन फंडिंग भी कर रहा था। ATS उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।दोनों मौलाना दावा इस्लामिक सेंटर के नाम से संस्था चलाते हैं।

यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले एक साल में 350 लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। नोएडा के एक मूक बधिर स्कूल के भी 18 बच्चों का धर्मांतरण कराया गया। अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। ये पूरा रैकेट पिछले दो साल से चल रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में विदेशी फंडिंग के सबूत भी मिले हैं।

ATS के अधिकारियों का कहना है कि अब इन दोनों मौलानाओं को गिरफ्तार कर जानकारी जुटाई जा रही है। इन्हें फंडिंग कहां से होती थी? इनका मकसद क्या है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब इनसे पूछे जा रहे हैं। इसके साथ ही कानपुर के एक बच्चे को साउथ के किसी शहर में ले जाया गया है। उसके बारे में STF पता लगा रही है।

Tags:    

Similar News