कासगंज एनकाउंटर: पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी मोती सिंह मुठभेड़ में ढेर, पुलिस ने रखा था 1 लाख का इनाम

कासगंज एनकाउंटर: पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी मोती सिंह मुठभेड़ में ढेर, पुलिस ने रखा था 1 लाख का इनाम

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-21 04:32 GMT
कासगंज एनकाउंटर: पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी मोती सिंह मुठभेड़ में ढेर, पुलिस ने रखा था 1 लाख का इनाम

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मोती सिंह रविवार तड़के 3.30 बजे एनकाउंटर में मारा गया। यूपी पुलिस के मुताबिक आरोपी मोती सिंह से करतला रोड पर काली नदी के पास मुठभेड़ हुई। गोली लगने के बाद मोती को कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोती के पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है, जो आरोपी ने एसएचओ अशोक से मारपीट के दौरान छीन ली थी। 

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कई जिलों में दबिश दे रही थी। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। इस बीच देर रात कासगंज कांड के एक लाख इनामिया मोती सिंह का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 9 फरवरी को अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया था। इस हमले में SHO अशोक की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हुआ था। लहूलुहान हुए दरोगा को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 

इस मामले को लेकर एएसपी आदित्य वर्मा ने बताया था कि कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में पुलिस का अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना पर SHO अशोक कुमार और सिपाही देवेंद्र बाइक से कार्रवाई करने पहुंचे। वहां आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया। उनकी वर्दी उतरवा ली और जमकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए। बाद में सब इंस्पेक्टर अशोक लहूलुहान हालत में गांव के एक खेत में पड़े मिले, जबकि सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र के पास सिपाही देवेंद्र की लाश बरामद हुई।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को पुलिस के एक दल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हमलावर शराब माफिया थे। इस घटना में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में सरकार के आदेश अनुसार शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। मंगलावर शाम को करीब 7 बजे के आस-पास पुलिस के दो जवान अशो और देवेंद्र नगला धीमर गांव में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के यहां कुर्की कराने गए थे। मौके पर पहले मौजूद शराब कारोबारियों के गुंडों ने लाठी-डंडों से पुलिस के जवान देवेंद्र नगला पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी मुताबिक नगला धीमर गांव में बड़े स्तर पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। पुलिस की एक टीम कुर्की के लिए यहां पहुंची थी। पुलिस के आने की भनक पहले से शराब माफियाओं को लग चुकी थी। आरोपियों ने छापेमार कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम को घेर लिया।

टीम को लीड कर रहे है सब इंस्पेक्टर अशोक और सिपाही देवेंद्र को बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने दोनों को जमकर पीटा। अशोक गंभीर रूप से घायल हालत में एक खेत में मिले। जबकि वहीं से कुछ दूरी पर देवेंद्र की लाश मिली। इस पूरी घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही देवेंद्र के परिजनों का 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है। आश्रित को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। 

Tags:    

Similar News