राज्य लोकसेवा आयोग के रिक्त पद तुरंत भरे जाएं : भंडारी

राज्य लोकसेवा आयोग के रिक्त पद तुरंत भरे जाएं : भंडारी

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-31 12:55 GMT
राज्य लोकसेवा आयोग के रिक्त पद तुरंत भरे जाएं : भंडारी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। राज्य लोकसेवा आयोग के सभी रिक्त पदों को भरने की घोषणा उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधानमंडल के मानसून अधिवेशन में की थी। लेकिन अभी तक इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से कोई कार्यवाही नही हुई है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष माधव भंडारी ने कहा कि अब तो महाविकास आघाडी सरकार समय गंवाना बंद करे और राज्य लोकसेवा आयोग के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। 

भंडारी ने कहा कि राज्य लोकसेवा आयोग के कामकाज से तंग आकर स्वप्निल लोणकर नाम के प्रतिभाशाली छात्र के आत्महत्या की घटना के बाद विधानमंडल के मानसून सत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने प्रश्न उठाया था। भाजपा विधायकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर देते समय राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 31 जुलाई तक राज्य के सभी रिक्त पदों को भरने की घोषणा की थी। पर अभी तक इस दिशा में कुछ होता नहीं दिखाई दे रहा है। इस लिए महाविकास आघाडी सरकार समय गंवाना बंद करे और जगह को भरने के लिए आवश्यक कार्यवाही करे। 
 

Tags:    

Similar News