चक्कर आने के बाद वरवर राव जेजे अस्पताल में भर्ती 

चक्कर आने के बाद वरवर राव जेजे अस्पताल में भर्ती 

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-14 13:39 GMT
चक्कर आने के बाद वरवर राव जेजे अस्पताल में भर्ती 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। माओवादी संबंधों के मामले में गिरफ्तार कवि एवं कार्यकर्ता वरवर राव को चक्कर आने की शिकायत के बाद मंगलवार को जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 80 के राव पिछले करीब दो साल से जेल में बंद हैं। उन्हें नई मुंबई की तलोजा जेल में रखा गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ हैं और उन्होंने जेल प्राधिकारियों से उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराए जाने की मांग की थी। राव के वकील आर सत्यनारायण अय्यर ने कहा कि राव को चक्कर आने के बाद सोमवार रात जे जे अस्पताल ले जाया गया।

राव ने अस्थायी जमानत का अनुरोध करते हुए सोमवार को बांबे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और इसके लिए उन्होंने अपने बिगड़ते स्वास्थ्य एवं वर्तमान कोविड-19 महामारी का हवाला दिया था। राव ने अदालत से यह भी अनुरोध किया था कि वह जेल प्राधिकारियों को उनका मेडिकल रिकार्ड पेश करने और उन्हें किसी अस्पताल में भर्ती कराए जाने का निर्देश दे। राव ने अपने वकील आर सत्यनारायण अय्यर के माध्यम से उच्च न्यायालय में दो याचिकाएं दायर की थीं। एक में विशेष एनआईए अदालत द्वारा 26 जून को उनकी जमानत याचिका खारिज किये जाने को चुनौती दी गयी थी, जबकि दूसरी याचिका में नवी मुम्बई की तलोजा जेल के अधिकारियों को उनका मेडिकल रिकार्ड पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया। 
 

Tags:    

Similar News