आनलाइन धोखाधड़ी के पीड़ित को वापस मिले 6.82 लाख रुपए

आनलाइन धोखाधड़ी के पीड़ित को वापस मिले 6.82 लाख रुपए

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-22 04:32 GMT
आनलाइन धोखाधड़ी के पीड़ित को वापस मिले 6.82 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को काफी राहत मिली है। साइबर सेल के प्रयासों से पीड़ित की लाखांे रुपए की रकम उसे वापस मिल गई है। एसबीआई की जलगांव जिले की रावेर शाखा में पीड़ित के खाते से आॅनलाइन किसी और खाते में रकम ट्रासंफर हो गई थी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित फूला नहीं समा रहा था। पीड़ित महाजनवाड़ी स्थित श्रीनगर निवासी शेखर चंपतराव बोबड़े (44) है। 

डेढ़ साल पहले ट्रांसफर हुए थे रुपए
करीब डेढ़ वर्ष पहले शेखर के बैंक खाते से 6 लाख 82 हजार रुपए रावेर स्थित एसबीआई की शाखा में ऑनलाइन धोखाधड़ी के चलते फोन-पे के जरिए किसी और के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। शेखर ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की थी। साइबर विभाग की टीम ने बैंक से पत्र-व्यवहार और मेल कर इसकी जांच-पड़ताल की। पश्चात ट्रांसफर हुई रकम शेखर के खाते में वापस जमा हो गई है। निरीक्षक डॉ. अशोक बागुल, सुकेशनी लोखंडे, श्रीकृष्णा इवनाते, गजानन राजुरकर ने कार्रवाई की। 

Tags:    

Similar News