विद्याधर अनास्कर बने महाराष्ट्र सहकारी बैंक के प्रशासकीय अध्यक्ष

विद्याधर अनास्कर बने महाराष्ट्र सहकारी बैंक के प्रशासकीय अध्यक्ष

Tejinder Singh
Update: 2018-06-05 14:36 GMT
विद्याधर अनास्कर बने महाराष्ट्र सहकारी बैंक के प्रशासकीय अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के मुख्य प्रशासकीय अध्यक्ष पद पर बैंकिंग के विशेषज्ञ विद्याधर अनास्कर (पुणे) की नियुक्ति की गई है। उनके साथ संजय भेंडे और अविनाश महागावकर (सोलापुर) को बतौर सदस्य जारी रखा गया है। सहकारिता आयुक्त कार्यालय ने नियुक्तियों से जुड़ा आदेश जारी किया है।

सहकारी बैंकों में राज्य सहकारी बैंक का स्थान बेहद अहम है। पिछले कुछ सालों में आर्थिक अनियमितता और गड़बड़ियों के चलते बैंक दीवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था। गड़बड़ियों के मामले बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक समेत 76 पूर्व संचालकों की छानबीन की जा रही है।

पिछले संचालकों के कार्यकाल में 31 मार्च 2011 को बैंक द्वारा कर्ज के रुप में दिए गए 2 हजार 919 करोड़ रुपए डूब गए थे। साल 2010 में बैंक को 775 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। वित्तीय गड़बड़ियों के चलते 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बैंक का संचालक मंडल बर्खास्त कर प्रशासक नियुक्त कर दिया था।

 

Similar News