नागपुर में मौसम दिखा रखा रंग, कभी तेज धूप तो कभी बादल

नागपुर में मौसम दिखा रखा रंग, कभी तेज धूप तो कभी बादल

Anita Peddulwar
Update: 2021-03-01 04:33 GMT
नागपुर में मौसम दिखा रखा रंग, कभी तेज धूप तो कभी बादल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सोमवार को सुबह  से ही धूप निकलने के साथ पुन: गर्मी तीखी लगने लगी है20 से 25 फरवरी तक पारा लगातार उछाल मारता रहा। 26 फरवरी को थोड़ा पीछे खिसका, लेकिन 27 फरवरी को फिर 1.3 डिग्री बढ़ा और 28 को भी उसी के पास ठिठका रहा। मौसम जानकारों के मुताबिक, 1 और 2 मार्च को तापमान में और क्रमश: एक-एक डिग्री की कमी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रपुर विदर्भ में सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में कमी आने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ रहने व मौसम शुष्क रहने से तापमान बढ़ रहा है। उत्तर-पूर्वी हवा की गति बेहद धीमी होने से भी गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। रविवार को जबरदस्त धूप पड़ी, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद अचानक बादल छाने लगे। धूप की गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सोमवार को सुबह से धूप जरूर निकली है लेकिन  पारा एक डिग्री नीचे आने की संभावना है।
 

Tags:    

Similar News