आज से खुलेगा मौसम, गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड

आज से खुलेगा मौसम, गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-08 14:04 GMT
आज से खुलेगा मौसम, गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में हल्की से बढ़त देखने को मिली है लेकिन रविवार से आसमान खुलने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कमी देखने को मिलने वाली है। इससे ठंड अभी पूरी तरह से खत्म होने वाली नहीं है। फरवरी अंत तक भले नहीं लेकिन फिलहाल ठंड रहने वाली है। रविवार को दिनभर आसमान में बादल घुमड़ते रहे। सूर्यदेव इन बादलों से बाहर निकलने में कामयाब नहीं हो पाए। इतना ही नहीं शनिवार को 2.1 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई है और आंशिक रूप से होने की संभावना अब भी बनी हुई है।

दक्षिण में एंटी साइक्लोन बनने के कारण बंगाल की खाड़ी से नागपुर के साथ ही विदर्भ में नमी आने से बारिश हो रही थी। इस बारिश ने संतरानगरी सहित पूरे विदर्भ में पहले ही ठंडक घोल रखी है। इससे शहरवासियों को घर से गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ रहा है। यह स्थिति फिलहाल सुधरने वाली नहीं है, सर्दी में और बढ़त देखने को मिलने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के कारण अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी होने से न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार 2.1 डिग्री सेल्सियस बारिश दर्ज की गई है।

12 से 13 डिग्री पर पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम के खुलने की संभावना जताई जा रही है इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 2 से 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरावट होने पर पारा 12 से 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है ऐसे में सर्दी फिलहाल कम नहीं होने वाली है, हल्की सर्दी फरवरी अंत तक रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि रविवार को आंशिक रूप से बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

Tags:    

Similar News