नई गाड़ी लेकर गया था मामा के घर, लौटते वक्त दुर्घटना में मौत

नई गाड़ी लेकर गया था मामा के घर, लौटते वक्त दुर्घटना में मौत

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-29 07:42 GMT
नई गाड़ी लेकर गया था मामा के घर, लौटते वक्त दुर्घटना में मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नया दोपहिया लेकर मामा के घर गए युवक की वापस आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी गाड़ी का नंबर तक आरटीओ से नहीं मिला था। भिवापुर थाने से करीब 30 कि.मी. दूर पाहमी क्षेत्र में 27 जनवरी की देर रात करीब 1.30 बजे घटना हुई। मामा के घर से निकलने के बाद युवक ने अपने पिता को फोन किया था। बाद में उसके पिता के पास बेटे की मौत की खबर आई।

रात 12 बजे तक घर नहीं पहुंचा, तो परेशान हुए परिजन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सड़क हादसे में उमरेड के दुर्गा नगरी निवासी  आकाश पेंदाम (26)  की मौत हो गई। वह अपने मामा के घर से वापस लौट रहा था। उसके पिता ने उसे नया दोपहिया वाहन खरीदकर दिया था। 26 जनवरी को वह दोपहिया वाहन लेकर अपने मामा के घर चिमूर में गया था। वह रात करीब 10 बजे अपने पिता को फोन किया और उन्हें बताया कि वह घर वापस आ रहा है। रात 12 बजे तक जब आकाश घर नहीं पहुंचा, तब परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी।

देर रात करीब 2 बजे आकाश के परिजनों को पुलिस से दु:खद खबर मिली। पाहमी रोड पर निर्माणधीन पुल का काम चल रहा है। इस जगह पर तेज गति से आ रहे आकाश का दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसे  ग्रामीण अस्पताल भिवापुर में उपचार के लिए भेजा गया। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आकाश के भाई बादल डूल सिंह पेंदाम उमरेड निवासी की रिपोर्ट पर भिवापुर  थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक भस्मे कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News