उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में पश्चिमी विज्ञान मेला आयोजित 

पन्ना उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में पश्चिमी विज्ञान मेला आयोजित 

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-22 07:10 GMT
उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना में पश्चिमी विज्ञान मेला आयोजित 

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला स्तरीय पश्चिमी विज्ञान मेला में विभिन्न जीवंत मॉडल के माध्यम से गुनौर तथा अजयगढ़ विकासखंड के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया गया। विज्ञान मेले का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना सूर्यभूषण मिश्रा द्वारा किया गया। निर्णायक के रूप में सीएम राईज विद्यालय पन्ना के प्राचार्य जयकरण पटेल, उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना से प्रमोद गंगेले, संजय गर्ग रहे। ०६ व्यक्तिगत मॉडल राज्य स्तर के लिए तथा तीन टीम मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। इस विज्ञान मेला में जो मॉडल चयनित किए गए हैं उनमें उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना, सीएम राईज विद्यालय पन्ना, सीएम राईज विद्यालय गुनौर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों बृजपुर के मॉडल शामिल हैं। आयोजक संस्था आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जान्हवी खरे द्वारा चयनित प्रतिभागियों तथा उनके विद्यालय से आए हुए शिक्षकों को बधाई प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के खेल शाखा के प्रभारी राजेश मिश्रा भी इस विज्ञान मेला में शामिल रहे जिनका विद्यालय प्राचार्य द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस विज्ञान मेला के सफल आयोजन में संपूर्ण विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। 

Tags:    

Similar News